कोतबा में पकड़ा 44 हजार का 22 लीटर से अधिक 228 नग शीशी प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ
कोतबा में पकड़ा 44 हजार का 22 लीटर से अधिक 228 नग शीशी प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ कोतबा पुलिस ने दो आरोपियों मनीष सिंह और शाहिद खान को 21(C)NDPS act के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतबा में पकड़ा 44 हजार का 22 लीटर से अधिक 228 नग शीशी प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ
कोतबा पुलिस ने दो आरोपियों मनीष सिंह और शाहिद खान को 21(C)NDPS act के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी गुमला झारखंड से अवैध नशीली कफ सिरफ लाकर बिक्री हेतु तलाश रहे थे ग्राहक
सत्य नारायण बंजारा की रिपोर्ट
कोतबा/लोक सीजी न्यूज़. घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि, चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख़्ता सूचना मिली थी, कि ग्राम कोतबा हाई स्कूल पारा का रहने वाला आरोपी मनीष सिंह , अपने एक साथी आरोपी शाहिद खान के साथ हीरो होंडा मोटर साइकल क्रमांक CG14 बी 1267 में दो थैले में अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरफ की शीशी को भर कर, बिक्री हेतु गांझियाडीह से लैलूंगा जिला रायगढ़ की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना पर चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, तत्काल ग्राम रोकबहार, गांधी चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, कि इसी दौरान गांझियाडीह की ओर से मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध हीरो होंडा मोटर साइकल क्रमांक CG14 बी 1267 में दो व्यक्ति, बैठ कर आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त संदेही वाहन को रोककर, उसमें बैठे दोनों संदेहियों की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास रखे दो थैलों में कार्टून के डब्बे में 22 लीटर 800 ml की 228 नग प्रतिबंधित ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरफ की शीशी मिली, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध आरोपियों से, उक्त प्रतिबंधित कफ सिरफ के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से 228 नग प्रतिबंधित अवैध नशीली ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरफ के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त कफ सिरफ की बाजार में कीमत लगभग 44 हजार रु से अधिक है।
वर्सन
पुलिस के द्वारा कोतबा क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली ऑनरेक्स कोडीन कफ सिरफ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।


