शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण की हथनी ने ले ली जान मादा हाथी ने वन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला किया छतिग्रस्त

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण की हथनी ने ले ली जान मादा हाथी ने वन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला किया छतिग्रस्त, चालक की बाल बलाल बची जान पत्थलगांव ब्लाक के 35 गांवों में जंगली हाथियों के आतंक से लोग दहशत में

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण की हथनी ने ले ली जान मादा हाथी ने वन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला किया छतिग्रस्त
 वन विभाग के स्कॉर्पियो को हथनी ने किया क्षतिग्रस्त 
शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण की हथनी ने ले ली जान मादा हाथी ने वन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला किया छतिग्रस्त

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण की हथनी ने ले ली जान
मादा हाथी ने वन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला किया छतिग्रस्त, चालक की बाल बलाल बची जान
पत्थलगांव ब्लाक के 35 गांवों में जंगली हाथियों के आतंक से लोग दहशत में

राजेश अग्रवाल
पत्थलगांव/लोक सीजी न्यूज. मादा हाथी एवं उसके साथ घूमते शावक की दहशत अब पत्थलगांव ब्लाक के 35 गांवों में देखने को मिल रही है। 
                शुक्रवार को मादा हाथी एवं शावक ने लुड़ेग के शासकीय हाईस्कूल में घुसकर वहां उत्पात मचाया था। एक शिक्षक की मोटरसायकल को क्षतिग्रस्त करने के बाद वन विभाग की टीम ने मादा हाथी एवं उसके शावक को जंगल की ओर खदेड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी दोनो हाथियों का उत्पात थमा नहीं। शनिवार को ये दोनो ही बालाझार जंगल में देखे गए, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ भी इकटठा हो गई। 

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण को रौंदा                 
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह शौच क्रिया के लिए गए चिमटापानी निवासी ५२ वर्षीय ग्रामीण सालिक राम टोप्पो को मादा हाथी ने सूंड में लपेटकर पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना इतने में ही थमी नहीं, गुस्साए हथनी ने शव के पास ही अपना डेरा जमा लिया, जिसके कारण परिजन एवं गांव वाले मृतक का शव जंगल से लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ग्रामीणो ने इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर तो पहुंच गई, पर वे भी शव लाने मे असफल नजर आए।

प्रशिक्षित महावत की ली मदद
बालाझार के जंगल मे ग्रामीण की जान लेने के बाद मादा हाथी एवं शावक का मृतक के शव के पास से ना हटने के कारण अंतत: थक हारकर वन विभाग ने अंबिकापुर से पांच प्रशिक्षित महावतों को घटना स्थल पर बुलाया था, लेकिन वे भी असहाय बनकर हथनी के शव के पास से हटने का इंतजार कर रहे थे। इस घटना के बाद बालाझार क्षेत्र से लगी लगभग 35 पंचायतों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण हाथियों के आतंक से भयभीत हैं। 

वन विभाग के स्कॉर्पियो को किया क्षतिग्रस्त
मादा हाथी एवं उसका शावक दल से बिछडऩे के बाद काफी गुस्से में हंै। उनके सामने कुछ भी आने से वे उसे क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। मादा हाथी एवं उसके शावक का शिकार इस मर्तबा वन विभाग की एक स्कॉर्पियो वाहन हुई। दोनो ही हाथियों ने वन विभाग की स्कार्पियो को पलटी मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन में बैठे चालक ने हमले के बाद किसी तरह खिडक़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। 
---------------------------------------------------------------