पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी, हैवान बने पति ने पत्नी की पीट-पीटकर गला घोंटकर की हत्या

घर का दरवाजा खोलने में देरी पर उपजे विवाद में हैवान बने एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार घातक वार कर दिया और फिर पत्नी की बेहोशी की हालत में गला घोंटकर हत्या कर दी।

पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी, हैवान बने पति ने पत्नी की पीट-पीटकर गला घोंटकर की हत्या
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी का हत्यारा

पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी, हैवान बने पति ने पत्नी की पीट-पीटकर गला घोंटकर की हत्या 
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के बगीचा थाना के अंतर्गत उबका, तेंदूपारा में दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां पत्नी ने घर का दरवाजा खोलने में देरी पर उपजे विवाद में हैवान बने एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार घातक वार कर दिया और फिर पत्नी की बेहोशी की हालत में गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
                      घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सावन विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष, निवासी रतबा, थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसकी बेटी मृतिका पूजा उर्फ  संपत्ति केरकेट्टा का प्रेम विवाह, ग्राम उबका तेंदू पारा निवासी जॉन केरकेट्टा के साथ हुआ था, वे 20 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। उसके दो बच्चे हैं। 
         घटना दिनांक को प्रार्थी का नाती, प्रार्थी के घर आकर बताया कि उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा और उसके पिताजी आरोपी जॉन केरकेट्टा के मध्य वाद विवाद व मारपीट हुआ था, उसके पिताजी आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा, उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा के सिर में डंडे से वार कर दिया गया था व उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा घर में मृत अवस्था में है। जिस पर प्रार्थी तत्काल अपने नाती के साथ अपनी बेटी मृतिका पूजा केरकेट्टा व दामाद जॉन केरकेट्टा के उबका तेंदूपारा स्थित घर में जाकर देखा तो पाया कि उसकी बेटी पूजा केरकेट्टा घर में मृत अवस्था में है, व उसके सिर में चोट के नि जिससे खून बह रहा है।
      रिपोर्ट पर थाना बगीचा में हत्या के लिए अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व शव का पंचनामा कर डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति जॉन केरकेट्टा उम्र 39 वर्ष को उबका तेंदूपारा के जंगल से हिरासत में लिया गया।
          पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जॉन केरकेट्टा ने बताया कि 30 जून को वह 8:00 बजे के लगभग धान ढोने गया था, व करीबन दोपहर 1:00 बजे वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी, जिससे नाराज होकर वह शराब पीने चले गया, फिर वहां से खाद लेने बगीचा आ गया, बगीचा से तकरीबन 4:00 बजे लौटा, तो देखा उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था, उसके दरवाजा खोलने के लिए बोलने पर, उसकी पत्नी मृतिका पूजा केरकेट्टा, दरवाजा नहीं खोल रही थी, काफी देर के बाद वह दरवाजा खोली, तब वह शराब के नशे में थी, यह देखकर आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा आवेश में आकर पहले डंडे से मृतिका पूजा केरकेट्टा के सिर में वार कर दिया गया, जिससे वह बेहोश जमीन पर गिर गई, तब आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा पूजा केरकेट्टा के गले को दबाकर, उसकी हत्या कर दी गई।
------------------------------------------------------------------