जशपुर पुलिस ने लोदाम में जुआ खेलते 9 जुआड़ियों को पकड़ा जुआ फड़ से 14 हजार 190 रुपए नगदी, ताश की गड्डी, 6 मोबाईल और 4 बाइक जप्त

जशपुर पुलिस ने लोदाम में जुआ खेलते 9 जुआड़ियों को पकड़ा जुआ फड़ से 14 हजार 190 रुपए नगदी, ताश की गड्डी, 6 मोबाईल और 4 बाइक जप्त

जशपुर पुलिस ने लोदाम में जुआ खेलते 9 जुआड़ियों को पकड़ा   जुआ फड़ से 14 हजार 190 रुपए नगदी, ताश की गड्डी, 6 मोबाईल और 4 बाइक जप्त

जशपुर पुलिस ने लोदाम में जुआ खेलते 9 जुआड़ियों को पकड़ा 

जुआ फड़ से 14 हजार 190 रुपए नगदी, ताश की गड्डी, 6 मोबाईल और 4 बाइक जप्त

लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर, 22 अक्टूबर 2025 :- जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्डा के आम बगीचा में चटाई बिछाकर लगाए गए जुए के फड़ में पुलिस ने घेरा बंदी जुआ खेल रहे 9 लोगों को धर दबोचा।
       पकड़े गए सभी जुआड़ियों, महेंद्र साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी लोदाम। रंधु राम उम्र 40 वर्ष निवासी लोदाम। उमेश लोहार उम्र 60 वर्ष, निवासी मेराल, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)। सतीश राम, उम्र 35 वर्ष निवासी  कुल्डा लोदाम। शिवधनी प्रसाद उम्र 65 वर्ष  निवासी लोदाम।
 परवेश साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी लोदाम।
 परमेश्वर राम उम्र 42 वर्ष, निवासी लोदाम।
 राजकुमार गुप्ता, उम्र 38 वर्ष निवासी लोदाम।
और मारकंडे सिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी लोदाम, के खिलाफ थाना लोदाम में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला कायम करते हुए हिरासत में लिया गया।
             घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21.10.25 को  थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि, लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्डा के पास आम के बगीचे में कुछ लोग चटाई बिछाकर जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर  जुआ खेल रहे हैं।
        जिस पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, ग्राम कुल्डा के आम बगीचा की घेर बंदी की गई , व वहां एक आम के पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर, जुआ खेलते 9 जुआड़ियों के कब्जे से जुआ फड़ का 14 हजार 1 सौ नब्बे रु, 52पत्ती ताश की गड्डी, दो चटाई व 6 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 4 नग मोटर साइकल को भी जप्त किया गया । 
        मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के लोदाम क्षेत्र से पुलिस ने जुआ खेलते हुए, 9लोगों को पकड़ा है, जुआड़ियों से 14 हजार 190 रु ताश पत्ती, मोबाइल फोन, व मोटर साइकल को बरामद कर जप्त किया गया है।