पत्नी के साथ की खौफ़नाक साज़िश, पर आख़िरी पल में टूटा हौसला: बलरामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर अपनी खुदकुशी का इरादा बदला
पत्नी के साथ की खौफ़नाक साज़िश, पर आख़िरी पल में टूटा हौसला: बलरामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर अपनी खुदकुशी का इरादा बदला
पत्नी के साथ की खौफ़नाक साज़िश, पर आख़िरी पल में टूटा हौसला:
बलरामपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर अपनी खुदकुशी का इरादा बदला
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ जशपुरनगर 24 जनवरी 2026 :- जशपुर के पड़ोसी जिले बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम मुरका जिड़गीपारा निवासी रामदिल आयाम उर्फ मिथुन (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी फरहारो आयाम के साथ मिलकर ख़ुदकुशी करने की साज़िश रची थी। लेकिन प्लान को अंजाम देते हुए हालात कुछ ऐसे बदले कि एक तरफ़ पत्नी की मौत हो गई और दूसरी तरफ़ पति ने अपना इरादा ही बदल दिया।
बीमारी से परेशान दंपत्ति ने बनाया था एक साथ जान देने का प्लान
रामदिल लंबे समय से पेट और हाथ-पैर के दर्द से परेशान था। कई जगह इलाज कराने के बावजूद उसकी बीमारी में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी मायूसी और बेचैनी में पति-पत्नी ने एक साथ जान देने का फैसला किया। 20 जनवरी को दोनों इलाज का बहाना बनाकर घर से निकले और गांव के ही रामसुंदर गोंड़ की गन्ना बाड़ी में पहुंचे।
पहले पत्नी की हत्या, फिर बच्चों का ख्याल आते ही बदला इरादा
सूत्रों के मुताबिक, गन्ने के खेत में पहुंचकर रामदिल ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर क़त्ल कर दिया। योजना के मुताबिक उसे इसके बाद खुद भी जान देनी थी, लेकिन तभी उसे अपने दो मासूम बच्चों—8 साल का बेटा और 3 साल की बेटी—का ख़याल आ गया। बच्चों के भविष्य और परवरिश की चिंता ने उसके कदम रोक दिए और उसने खुदकुशी का इरादा छोड़ दिया।
दो दिन बाद घर लौटकर किया राज़ का इज़हार
पत्नी की हत्या के बाद रामदिल दो दिन तक गायब रहा। 22 जनवरी की रात करीब 8 बजे वह घर पहुंचा और अपने भाई श्यामदिल आयाम से पूरा घटनाक्रम बयां किया। भाई की सूचना पर राजपुर पुलिस 23 जनवरी की सुबह मौके पर पहुंची और गन्ना बाड़ी से महिला का शव बरामद किया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी रामदिल को हिरासत में लेकर पूरे मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। घटना ने गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया है।


