लाखों की ठगी के आरोपी को झारखंड से पकड़ लाई पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी मिथलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर, की थी पत्थलगांव के एक व्यापारी से 33 लाख रु से अधिक की ठगी। सन्ना के एक व्यापारी से भी चावल दिलाने के नाम पर ठग लिए थे 80 हजार रुपए

लाखों की ठगी के आरोपी को झारखंड से पकड़ लाई पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मिथलेश साहू

लाखों की ठगी के आरोपी को झारखंड से पकड़ लाई पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी मिथलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर, की थी पत्थलगांव के एक व्यापारी से 33 लाख रु से अधिक की ठगी

सन्ना के एक व्यापारी से भी चावल दिलाने के नाम पर ठग लिए थे 80 हजार रुपए 

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर पुलिस ने जिले के दो थाना क्षेत्र में लाखों के ठगी के आरोपी मिथलेश साहू को झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में ठगी के लिए बी एन एस की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध है। गिरफ्तार आरोपी आरोपी:- मिथलेश साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंडरापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर का रहने वाला है।

           पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले में  22.06.25 को  प्रार्थी विकास अग्रवाल, जो कि पत्थलगांव में, मारुति राइस मिल व मारुति फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक हैं, के द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा 10/12/2024 को अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल, एवं फिरोज अंसारी के साथ मिलकर, प्रार्थी को मक्का का अच्छा दाम दिलाएंगे कहकर उसे झांसे में लिया गया व प्रार्थी से दिनांक 15.05.25 तक अलग अलग किस्त में, 38 लाख 37 हजार रु कीमत का 160 टन मक्का को ले लिया, व उक्त माल का रकम प्रार्थी को न देकर धोखाधड़ी किया है।

सन्ना में भी व्यापारी से ठगे 80 हजार 

इसी प्रकार आरोपी  मिथलेश साहू के द्वारा थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत भी ठगी व धोखाधड़ी का एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा अपने साथी अंशु अग्रवाल से मिलकर ग्राम सन्ना के एक किराना दुकान संचालक संतकुमार यादव को भी झांसे में लेते हुए उससे चावल की बोरी दिलवाने के नाम पर 80 हजार रु ले लिया गया था, और संत कुमार के पास चावल बोरी न भिजवाकर उसके साथ ठगी को अंजाम दिया था।

  अपराध दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी थे फरार

अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी, टेक्निकल टीम के मदद से आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मितलेश साहू, झारखंड राज्य के एक गांव निरशा में छिपा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल झारखंड जाकर, ग्राम निरशा से घेराबंदी कर आरोपी मिथलेश साहू को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पुलिस के द्वारा पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। 

वर्सन  

 पत्थलगांव व थाना सन्ना में व्यापारियों से ठगी के मामले में एक आरोपी को झारखंड से लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य फरार आरोपियों की पता साजी जारी हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।

---------------