वाड्रफनगर में हिट एंड रन, दो युवकों की मौत, तीसरा युवक गंभीर, अज्ञात वाहन चालक फरार
वाड्रफनगर में हिट एंड रन, दो युवकों की मौत, तीसरा युवक गंभीर, अज्ञात वाहन चालक फरार
वाड्रफनगर में हिट एंड रन, दो युवकों की मौत, तीसरा युवक गंभीर, अज्ञात वाहन चालक फरार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 अप्रैल 2026 : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना भगवानपुर-मेंढारी मार्ग पर रात करीब 2 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक—अजय कुशवाहा (24), धर्मेंद्र विश्वकर्मा (22) और श्याम सांडिल्य—घूमने निकले थे। इसी दौरान भगवानपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मेंद्र विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अजय और श्याम को वाड्रफनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में अजय कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया।
श्याम सांडिल्य का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।