कलेक्ट्रेट का अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कलेक्ट्रेट का अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कलेक्ट्रेट का अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 फरवरी 2026 : खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपए ठगने वाले आरोपी प्रदीप पंडा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को इचकेला निवासी 23 वर्षीय रोहित खाखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रदीप पंडा (28 वर्ष), निवासी सोडापाठ चौक पुसौर, जिला रायगढ़ ने उसकी मां को झांसे में लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। पहले 50 हजार रुपये लिए, फिर ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये और ले लिए। इसके बाद एक अन्य युवक उमेश भगत के नाम पर भी 2 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए गए।
नौकरी नहीं मिलने पर ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जशपुर के एक होटल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने रकम उधारी चुकाने व फर्नीचर–कंप्यूटर खरीदने में खर्च करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने भट्टी रोड स्थित उसके तथाकथित कार्यालय से टेबल, कुर्सी व कंप्यूटर सहित अन्य सामान जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


