शो रूप में काम करने वाली युवती से घर घुसकर छेड़छाड़

पत्थलगांव के एक शो रूम में काम करने वाली पीडि़त आदिवासी युवती के साथ घर घुसकर गंदी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

शो रूप में काम करने वाली युवती से घर घुसकर छेड़छाड़

शो रूप में काम करने वाली युवती से घर घुसकर छेड़छाड़

आरोपी हेमंत यादव उर्फ  हर्षित को पत्थलगांव पुलिस ने दुर्ग से दबोचा

       

पत्थलगांव/ लोक सीजी न्यूज. पत्थलगांव के एक शो रूम में काम करने वाली पीडि़त आदिवासी युवती के साथ घर घुसकर गंदी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

     घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त आदिवासी युवती घटना दिनांक 27 अप्रेल 2025 के रात्रि 10:30 बजे अपने किराए के रूम में थी। उसी समय महुवाटिककरा पत्थलगांव का हेमन्त यादव उम्र 22 वर्ष प्रार्थिया के किराए के रूम में जबरन अंदर घुस गया और गंदी नियत से प्रार्थिया का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ किया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत की, जिसपर आरोपी हेमन्त यादव के विरूद्ध धारा 74, 331-5, 351 -2, 115-2, भान्यासं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी          

         

विवेचना के दौरान पीडि़ता अनुसूचित जनजाति वर्ग के होने तथा आरोपी हेमन्त यादव के अन्य पिछड़ा वर्ग के होने पर आरोपी के विरूद्ध अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई। आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था, जिसे सायबर सेल की मदद से थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से ९ जून 2025 को अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।