11 वाहन चालक शराब पीकर सडक़ पर दौड़ा रहे थे गाड़ी, अदालत में किए गए पेश लायसेंस की जा रही निलंबित

राजपत्रित अधिकारी के साथ पूरी जशपुर पुलिस उतरी सडक़ पर, चला महा अभियान एक ही दिन में पूरे जिले में एमव्ही एक्ट के 767 प्रकरण में 3 लाख, 7 हजार नौ सौ रुपए का कटा चालान

11 वाहन चालक शराब पीकर सडक़ पर दौड़ा रहे थे गाड़ी, अदालत में किए गए पेश लायसेंस की जा रही निलंबित
11 वाहन चालक शराब पीकर सडक़ पर दौड़ा रहे थे गाड़ी, अदालत में किए गए पेश लायसेंस की जा रही निलंबित

11 वाहन चालक शराब पीकर सडक़ पर दौड़ा रहे थे गाड़ी, अदालत में किए गए पेश लायसेंस की जा रही निलंबित

राजपत्रित अधिकारी के साथ पूरी जशपुर पुलिस उतरी सडक़ पर, चला महा अभियान

एक ही दिन में पूरे जिले में एमव्ही एक्ट के 767 प्रकरण में 3 लाख, 7 हजार नौ सौ रुपए का कटा चालान

जशपुरनगर/ लाक सीजी न्यूज नेटवर्क. जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को कमी लाने के उद्देश्य से रविवार 8 जून को जिले में महाअभियान चलाकर शराब सेवन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कुल प्रकरण 767 संमन शुल्क के रूप में 3,07900 रुपए वसूल किया गया है।

               जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आम जन से अपील किया गया है कि रास्ते मे कार चलाते समय निश्चित रूप से सीट बेल्ट एवं बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, स्वंय एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।