मालिक के साथ पुलिस वाले का विवाद होते देख कुत्ते ने आररक्षक को काटा
मालिक के साथ पुलिस वाले का विवाद होते देख कुत्ते ने आररक्षक को काटा पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप पर पांच लोगों पर दर्ज किया मामला
मालिक के साथ पुलिस वाले का विवाद होते देख कुत्ते ने आररक्षक को काटा
पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप पर पांच लोगों पर दर्ज किया मामला
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ बगीचा. बीती रात जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में दो लोगों के बीच हुआ झगड़ा-विवाद थाने तक पहुंच गया। थाने पहुंचने के बाद मामला हो गया उल्टा। यहां पुलिस के एक आरक्षक को मालिक के आए कुत्ते ने काट दिया और फिर पुलिस ने पांच लोगों पर सरकारी काम मे बाधा डालने की धाराओं के तहत एक ही परिवार के 5 लोगों को हिरासत में ले लिया।
घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात 12 बजे दो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। मामला थाने में पहुंचने के बाद एक पक्ष किसी बात को लेकर थाना प्रभारी से ही उलझ गया और मामला इतना बढ़ गया कि जिस पक्ष का विवाद पुलिस वाले से हुआ उस पक्ष के साथ पालतू कुत्ता भी साथ गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अपने मालिक के साथ पुलिस वाले का विवाद होते देख एक आरक्षक को कुत्ते ने काट लिया, इस दौरान कुत्ते का मालिक पुलिस वालों पर पथराव भी करने लगा जिससे वहां मौजूद चिकित्सा को भी चोटें आईं हैं। इस बीच मौके का फायदा उठाकर वहां से वह व्यक्ति फरार हो गया। अब बगीचा पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई है। साथ ही फरार युवक के परिवार से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------


