जशपुर में पकड़ाया फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल पंचायत सचिवों से धमकी देकर मांग रहा था तीन- तीन हजार रुपए

जशपुर में पकड़ाया फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल पंचायत सचिवों से धमकी देकर मांग रहा था तीन- तीन हजार रुपए

जशपुर में पकड़ाया फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल  पंचायत सचिवों से धमकी देकर मांग रहा था तीन- तीन हजार रुपए
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

जशपुर में पकड़ाया फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पंचायत सचिवों से धमकी देकर मांग रहा था तीन- तीन हजार रुपए  

पंचायत सचिवों ने पहले तो जनपद में बंद कर की जमकर खातिरदारी,  फिर पुलिस को सौंपा 

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर 21 नवंबर 25 :- सूचना का अधिकार के तहत, जानकारी निकालकर वसूली के लिए, जशपुर आदिवासी जिला कुख्यात रहा है। फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट और फर्जी पत्रकारों के लिए जशपुर हरा भरा चारागाह रहा है, और यही कारण है कि, प्रदेश के कई जिले के ऐसे वसूलीबाज यहां गिद्ध दृष्टि बनाए रखते हैं।

          लेकिन गुरुवार को जिले के दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में वहां के पंचायत सचिवों ने साहस दिखाया और सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकालकर, जनपद के हर पंचायत सचिवों से तीन- तीन हजार रुपए मांग रहे तरुण भारद्वाज, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अण्डा थाना माल खरौदा, जिला शक्ति (छ. ग) को पहले तो जनपद में बंद किया फिर अच्छे से खातिरदारी कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया और बकायदा एफआईआर दर्ज कराया।

जांच में जुटी है पुलिस 

पुलिस के द्वारा प्रार्थिया ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी तरुण भारद्वाज को जनपद पंचायत दुलदुला के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 पुलिस इस बात की भी जानकारी इकट्ठा कर रही है, कि आरोपी तरुण भारद्वाज के द्वारा अन्यत्र भी इस प्रकार की घटना तो नहीं कारित की गई है क्या। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस व आनंद खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वर्सन

दुलदुला क्षेत्रांतर्गत फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट बन पंचायत सचिवों से रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। अन्यत्र भी इस प्रकार की घटना में आरोपी की संलिप्तता के संबंध में पुलिस जानकारी इकठ्ठा कर रही है, जांच जारी है।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ।