ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम व बैटरियां जलकर खाक
ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम व बैटरियां जलकर खाक
ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम व बैटरियां जलकर खाक
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 मार्च 2026। अंबिकापुर शहर के संजय पार्क के पास स्थित एक ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर ई-रिक्शा, डीजे साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर और बैटरियां जलकर खाक हो गईं। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर संजय पार्क के पास मयूरी ई-रिक्शा की गुप्ता एजेंसी संचालित है, जहां ई-रिक्शा के साथ-साथ डीजे साउंड सिस्टम का निर्माण और भंडारण भी किया जाता है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एजेंसी के शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम व गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग से कई ई-रिक्शा, डीजे साउंड सिस्टम, एम्पलीफायर और बड़ी संख्या में बैटरियां जलकर नष्ट हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही एजेंसी संचालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या बैटरी फटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


