शादी समारोह से देर रात बाइक से लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला: पत्नी की मौत, पति गंभीर

लोक सीजी न्यूज / 7 अप्रैल 2026 : अंबिकापुर के सरगुजा जिले में देर रात हुई हिंसक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला में सोमवार रात बाइक सवार पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अंधला माजापारा निवासी 40 वर्षीय निर्मला दास अपने पति 45 वर्षीय कपिल दास के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम बगदरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी घर से कुछ दूरी पहले ही अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।

रंजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दोनों को तत्काल लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वहीं घायल पति कपिल दास का अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।