30 लाख रुपए की ठगी का आरोपी 5 साल से था फरार, नकली सोना देकर बगीचा में रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे थे 30 लाख रुपए
30 लाख रुपए की ठगी का आरोपी 5 साल से था फरार जशपुर पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल नकली सोना देकर बगीचा में रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे थे 30 लाख रुपए
30 लाख रुपए की ठगी का आरोपी 5 साल से था फरार
जशपुर पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नकली सोना देकर बगीचा में रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे थे 30 लाख रुपए
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुराने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए विशेष टीम बनाया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया है, इसके तहत थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड कर्मचारी से 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में वर्ष 2020 से फरार चल रहे आरोपी अशोक बंजारे को मनेन्द्रगढ़ से पकडऩे में जशपुर पुलिस को सफलता मिली है।
नकली सोना थमा कर ठग लिए थे रिटायरमेंट के बाद मिले 30 लाख रुपए
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक ३ जून 2020 को बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 58 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में टॉवर लगवाने के नाम पर उनके घर में अनुप सोनी उर्फ विजय सूर्यवंशी, विनोद सूर्यवंशी एवं अशोक बंजारे आए थे। इसी दौरान उनका परिचय हुआ था। इनके द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पति का विश्वास जीतने के बाद प्रार्थिया तथा उसके पति के विरूद्ध आपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए नकली सोना को असली बताकर पति के रिटायरमेंट के बाद मिले 30 लाख रुपए को उपरोक्त आरोपीगण ठगी कर ले गए तथा एक टीन का डिब्बा में लोहे का टुकड़ा को रखकर उसे सोना का बताकर दे दिए, जिसको बाद में खोलकर देखने बोलकर वे वहां से भाग गए। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 120-बी भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
ठगी के फरार आरोपी अशोक बंजारे के मनेन्द्रगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर अविलंब पुलिस टीम को गिरफ्तारी हेतु भेजा गया। टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी अशोक बंजारे को अभिरक्षा में लेकर थाना बगीचा लाया गया। पूछताछ में आरोपी के विरूद्ध अपराध के सबूत पाए जाने पर उसे ९ सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
वर्सन
ठगी के मामले में 5 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
---------------------------------------------------------------------------


