चार लोगों ने मिलकर एक को इतना पीटा की ग्रामीण ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ हेतु लाने की बात को लेकर विवाद के बाद हुई थी मारपीट मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल, सुगापारा का
चार लोगों ने मिलकर एक को इतना पीटा की ग्रामीण ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ हेतु लाने की बात को लेकर विवाद के बाद हुई थी मारपीट मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल, सुगापारा का
चार लोगों ने मिलकर एक को इतना पीटा की ग्रामीण ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ हेतु लाने की बात को लेकर विवाद के बाद हुई थी मारपीट
मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल, सुगापारा का
लोक सीजी न्यूज / जशपुर/पत्थलगांव / 03 नवम्बर 2025 :- जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल, सुगापारा में १८ अक्टूबर को नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ हेतु लाने की बात को लेकर विवाद के बाद, गांव के चार लोगों, हृदन उर्फ हिरदन साय उम्र 36 वर्ष, डोमन साय मांझी उम्र 33 वर्ष, अशोक मांझी उम्र 35 वर्ष और नईहर साय उम्र 45 वर्ष ने मिलकर गांव के ही इंदबल मांझी उम्र 40 वर्ष के साथ इतनी बुरी तरह से मारा-पीटा कि, इस मारपीट में इंदबल मांझी उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट से इंदबल को खून की उल्लटीयां होने लगी जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर २०25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को शासकीय मेडिकल कालेज अंबिकापुर से सूचना मिली थी कि, ग्राम जोराडोल निवासी मृतक इंदबल मांझी को इलाज हेतु, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया था जिसकी, शरीर में लगे चोट के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस सूचना पर थाना पत्थलगांव में मर्ग दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था ।
विवेचना के दौरान जब पुलिस के द्वारा, मृतक इंदबल मांझी की पत्नी सुनोबाई का बयान लिया गया, तब उसने बताया कि 18 अक्अूबर २०25 को उसके गांव जोराडोल के ही आरोपी हृदन उर्फ हिरदन साय, डोमन राम मांझी, अशोक मांझी और नईहर साय मांझी के द्वारा ग्राम जोराडोल के नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर कर, जलाऊ के रूप में उपयोग करने की बात को लेकर, उसके पति मृतक इंदबल मांझी के साथ, हाथ मुक्का, लात और लकड़ी की लाठी से मारपीट की गई थी। मारपीट के कारण, उसके पति मृतक इंदबल मांझी को खून की उल्टी हो रही थी, जिसे कि ईलाज हेतु, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया था, जहां ईलाज के दौरान दिनांक 20 अक्टूबर २०25 को उसके पति इंदबल मांझी की मौत हो गई थी।
पुलिस के पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
थाना पत्थलगांव क्षेत्र में मारपीट के कारण आई चोट से, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
--------------------------------------------------------


