राज्योत्सव 2025: स्कूलों के छात्रों, कवियों और गायकों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने समां बांधा

राज्योत्सव 2025: स्कूलों के छात्रों, कवियों और गायकों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने समां बांधा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विविध रंगों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

राज्योत्सव 2025:  स्कूलों के छात्रों, कवियों और गायकों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने समां बांधा

राज्योत्सव 2025:

स्कूलों के छात्रों, कवियों और गायकों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने समां बांधा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विविध रंगों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर, 02 नवंबर 2025 :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्योत्सव 2025 के अवसर पर आज जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विविध रंगों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और लोककला की शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। दर्शकगण मंत्रमुग्ध होकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

     आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जशपुर, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष  सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर जशपुर, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधिगण और भारी संख्या में लोग मौजूद थे। 

*नृत्य, संगीत और कविता ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया, दर्शक झूमते नजर आए*

कार्यक्रम में डी.पी.एस. स्कूल जशपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। वहीं सेजेस अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि. जशपुर के विद्यार्थियों ने मनमोहक असमिया लोकनृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू कराया। शासकीय शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जशपुर के विद्यार्थियों ने पारंपरिक करमा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरि हरि न न गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने हमर सुग्घर छत्तीसगढ़ गीत पर नृत्य कर राज्य की संस्कृति का गौरव बढ़ाया, जबकि संत जेवियर्स हिन्दी मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने महुआ झरे  गीत पर अपनी प्रस्तुति दी।  

----------------