फेसबुक पोस्ट में लिखा, सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका, आज मैं ने सब से छीन लिया, और इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला
फेसबुक पोस्ट में लिखा, सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका, आज मैं ने सब से छीन लिया, और इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, वहीं पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी युवक की प्रेमिका की लाश चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटी पहाड़ छर्रा में मिला, प्रेमी जोड़े का शव
फेसबुक पोस्ट में लिखा, सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका, आज मैं ने सब से छीन लिया, और इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला
पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, वहीं पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी युवक की प्रेमिका की लाश
चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटी पहाड़ छर्रा में मिला, प्रेमी जोड़े का शव
प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर, खुद आत्महत्या का लगाया जा रहा अनुमान
थाना कांसाबेल के टांगरगांव का रहने वाला था मृतक चूड़ामणि पैंकरा, माटीपहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेनझरिया की रहने वाली थी युवती संदीला पैंकरा
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़/18 सितंबर 2025:- जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी छेत्र के माटीपहाड़छर्रा गांव में एक 24 साल के युवक की लाश पेड़ पर टंगी हुई, और उसी पेड़ के नीचे गांव की 24 वर्ष की युवती की लाश मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को कांसाबेल थाना छेत्र के युवक चूड़ामणि पैंकरा ने अपनी प्रेमिका के छिन जाने की आशंका जताते हुए, सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लगातार दो.तीन पोस्ट किए। एक पोस्ट में प्रेमी ने अपनी जान देने की बात भी कही है। दूसरे पोस्ट में लिखा, सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका, आज मैं ने सब से छीन लिया, और इस पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद एक गोठान में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला।
17 सितम्बर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि १६ तारीख की रात्रि लगभग 08:00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा, खाना खाकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर, उसके व उनके परिजनों के द्वारा आस पास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 17 तारीख को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली, व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
पुलिस की जांच के बाद ही होगा मामले का खुलासा
सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर घटना स्थल पर रवाना हुआ गया। घटना स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती का नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है, और फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है, वह टांगरगांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था।
पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में, युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्ट मार्डम कराया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
-------------------------------------------------------------


