आत्महत्या के लिए चार बार कोशिश की पर हर बार परिजनों की तत्परता से बच गई जान  पांचवें प्रयास में 45 साल के नशे के आदी ग्रामीण की जहर सेवन से चली गई जान 

परिजनो द्वारा थाने में लिखाई गई तहरीर

आत्महत्या के लिए चार बार कोशिश की पर हर बार परिजनों की तत्परता से बच गई जान 

पांचवें प्रयास में 45 साल के नशे के आदी ग्रामीण की जहर सेवन से चली गई जान 

लोक सीजी न्यूज/ जशपुर/पत्थलगांव/ 2 नवम्बर 2025 :- जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के रेड़े, बागबहार निवासी पवियानुस पिता धरम साय टोप्पो 45 वर्ष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
                 घटना के संबंध में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से इस संबंध में चौंकाने वाली बात सामने आई कि, मृतक पवियानुस ने पिछले तीन वर्षों में चार बार आत्महत्या का प्रयास किया था। दो बार फांसी लगाने की कोशिश की और दो बार जहर पीने का प्रयास किया। पर हर बार परिजनों की सूझबूझ और समय पर इलाज से उसकी जान बच जाती थी, पर इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया।
              जानकारी के अनुसार, बीती रात पवियानुस ने कीटनाशक खा लिया, जिसकी जानकारी परिजनों को अगली सुबह हुई। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया।
                 सूत्रों के मुताबिक, पवियानुस शराब का आदी था और इसी कारण घर में अक्सर विवाद और कलह की स्थिति बनी रहती थी। लगातार मानसिक तनाव और नशे की लत ने अंतत: उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
               गांव में यह खबर फैलते ही माहौल स्तब्ध और शोकाकुल हो गया। लोगों का कहना है कि यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि, नशे की लत और अवसाद किसी की भी जिंदगी छीन सकते है।
--------------------------------------------------------