16 साल की नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और लिया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

16 साल की नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और लिया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

16 साल की नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और लिया दुष्कर्म   पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

16 साल की नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और लिया दुष्कर्म 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 जनवरी 2026 :- जशपुर जिले के थाना पत्थलगांव क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की नाबालिग किशोरी को 20 वर्ष का एक युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भाग ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जशपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर, आरोपी युवक मानसिंह नाग उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(M), 69 व 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

       पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि दिनांक 04.01.26 को रात्रि में उसका पूरा परिवार खाना खा कर अपने अपने कमरे में सोने हेतु चला गया था। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी, भी अपने कमरे में सोने हेतु गई थी, दिनांक 05.01.26 की सुबह करीबन 05.00 बजे प्रार्थी की पत्नी जब अपनी नाबालिक बेटी को उठाने के लिए गई, तो देखी कि उसकी नाबालिक बेटी कमरे में नहीं थी, जिससे प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा आस पास,रिश्तेदारों, सहेलियों में पता साजी किया गया , कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

         रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना पत्थलगांव में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना तथा पातासाजी में लिया गया था।

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस 

पुलिस के द्वारा लगातार गुम नाबालिग किशोरी बालिका की पातासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना व परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम बालिका थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में, आरोपी मानसिंह के साथ है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त ग्राम में जाकर, आरोपी मानसिंह के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर, आरोपी मानसिंह को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

शादी का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम 

 पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी मानसिंह नाग, के द्वारा शादी व प्यार का झांसा देकर उसे भगा कर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी मानसिंह नाग के द्वारा किशोरी से शादी का झांसा देकर अनाचार भी किया गया है। पुलिस के द्वारा बालिका का मेडिकल परीक्षण करा कर, उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

वर्सन 

गुम बालिका को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मामले में नाबालिग बालिका को भगाने व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।

-------------------------