डिटर्जेंट के कागजात पर 100 बोरी विमल गुटका और 30 बोरी तंबाकू जा रहा था रायपुर से बोकारो
डिटर्जेंट के कागजात पर 100 बोरी विमल गुटका और 30 बोरी तंबाकू जा रहा था रायपुर से बोकारो, 30 लाख रुपए कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त, लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान आया खुला राज, अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की जा रही है कार्यवाही।
डिटर्जेंट के कागजात पर 100 बोरी विमल गुटका और 30 बोरी तंबाकू जा रहा था रायपुर से बोकारो
30 लाख रुपए कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त
लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान आया पुलिस की गिरफ्त में
अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की जा रही है कार्यवाही
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. छत्तीसगढ़ की झारखंड सीमा पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा कटनी-गुमला नेशनल हाइवे 43 पर स्थित मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से १०० बोरी विमल गुटका और ३० बोरियों में अवैध रूप से ले जाई जा रही तंबाकू पकड़ा गया है, जिसकी कीमत ३० लाख रुपए है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि, नशे का ये खेप छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से डिटर्जेंट के बिल और पर्ची से अवैध रूप से झारखंड के बोकारो ले जाया जा रहा था।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग के कंटेनर ट्रक वाहन क्रमांक एचआर 55 एजे 4755 जशपुर घोलेंग रोड से होते हुए, लोदाम की ओर आ रहा है, जिसमे की भारी मात्रा में अवैध रूप से तंबाखू उत्पाद की परिवहन की संभावना है। इस सूचना पर पर लोदाम पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुएए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर लोदाम स्थित मंडी बेरियर के पास मुखबिर के द्वारा बताया गया संदिग्ध वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को रुकवाया गया। वाहन चालक जिसने अपना नाम राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुरए थाना और जिला महू, हरियाणा का रहने वाला बताया। ट्रक में परिवहन किए जाने वाले समान के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि उक्त ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर है, जिसे लेकर वह रायपुर से बोकारो झारखंड जा रहा है, उसके संबंध में एक रसीद, भी पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर परिवहन किया जा रहा था, परंतु पुलिस को संदेह होने परए जब पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तोए उसमें 100 बोरा विमल गुटखा व 20 बोरा तम्बाकू मिलाए पुलिस के द्वारा जब ट्रक ड्राइवर से उक्त समान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गईए तो उसके द्वारा ट्रक में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रक चालक राशिद खान उम्र 40 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया। व ट्रक में मिले 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी जप्त किया गया है।


