*एनएच 43 पर कुनकुरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारी युवकों को रौंदा एक की मौके पर मौत, दूसरे की दशा नाजुक*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर अभी से कुछ देर पहले कुनकुरी के डुगडुगिया स्थित पावर हाउस के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि, एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान संदीप राम उर्फ भोकलो के रूप में की गई है। वहीं दूसरे युवक पाकल को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। दोनों युवक कुनकुरी थाना क्षेत्र के पंडरीपानी के निवासी बताए जा रहे हैं।