* जिला चिकित्सालय जशपुर का ड्रेसर किशोर कुमार चौहान तत्काल प्रभाव से निलंबित* *मेडिकल बिल पास करने के एवज में 5000 की रिश्वत लेते वीडियो हुई थी वायरल, इसी मामले में की गई कार्यवाही*

रिश्वत के पैसे गिनता आरोपी

* जिला चिकित्सालय जशपुर का ड्रेसर किशोर कुमार चौहान तत्काल प्रभाव से निलंबित* 

*मेडिकल बिल पास करने के एवज में 5000 की रिश्वत लेते वीडियो हुई थी वायरल, इसी मामले में की गई कार्यवाही* 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय जशपुर के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को चिकित्सा प्रतिपूर्ति पास किए जाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते स्पष्ट वीडियो सहित समाचार प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में चौहान का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

           विदित हो कि 9 अप्रैल 2026 को सोशल मिडिया में चिकित्सा प्रतिपूर्ति पास किए जाने के एवज में ड्रेसर किशोर कुमार चौहान के द्वारा रुपए लिए जाने के संबंध में स्पष्ट वीडियो वायरल हुआ था।

    लोक सीजी न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर 

पाठकों को याद होगा कि लोक सीजी न्यूज ने इस समाचार को , मेडिकल बिल पास करने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत, सीएमएचओ ऑफिस के बाबू का वीडियो वायरल, शीर्षक से ख़बर प्रकाशित की थी।