बलरामपुर में करोड़ों की अवैध खेती का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग सक्रिय अफीम तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बिहार के गया से पकड़ा गया नौवां आरोपी
बलरामपुर में करोड़ों की अवैध खेती का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग सक्रिय अफीम तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बिहार के गया से पकड़ा गया नौवां आरोपी
बलरामपुर में करोड़ों की अवैध खेती का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग सक्रिय
अफीम तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बिहार के गया से पकड़ा गया नौवां आरोपी
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 जशपुर जिलेंकी सिला से लगे बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में उजागर हुए करोड़ों रुपए की अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी घोसराडांड़ गांव से जुड़े इस प्रकरण में फरार चल रहे नौवें आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम ने 10 मार्च को संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेतों से भारी मात्रा में अफीम बरामद की थी। जब्त अफीम का कुल वजन 4344.569 किलोग्राम था, जिसे 244 बोरियों में भरा गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई गई है।
इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी को 16 मार्च को पकड़ा गया था। अब नौवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के लोगों की भूमिका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।


