जिले के कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति, जशपुर पुलिस ने कराई फ्रिज, मकान, चार मोटर साइकल, एक स्कूटी व कार सहित कुल 50 लाख 64 हजार 653 रुपए से कीमत की संपत्ति का जशपुर पुलिस कराएगी समपहरण
जिले के कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति, जशपुर पुलिस ने कराई फ्रिज गांजा तस्कर रोहित यादव के, मकान, चार मोटर साइकल, एक स्कूटी व एक मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 50 लाख 64 हजार 653 रुपए से कीमत की संपत्ति का जशपुर पुलिस कराएगी समपहरण सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के माध्यम से कराया पुलिस ने संपत्ति फ्रीज
जिले के कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति, जशपुर पुलिस ने कराई फ्रिज
गांजा तस्कर रोहित यादव के, मकान, चार मोटर साइकल, एक स्कूटी व एक मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 50 लाख 64 हजार 653 रुपए से कीमत की संपत्ति का जशपुर पुलिस कराएगी समपहरण
सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के माध्यम से कराया पुलिस ने संपत्ति फ्रीज
सफेमा (SAFEMA) के तहत , पुलिस की पूरे सरगुजा रेंज में यह दूसरी कार्यवाही, दोनों ही बार जशपुर पुलिस ने कराया आदतन गांजा तस्करों की संपत्ति को फ्रिज
पूर्व में लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल कुख्यात गांजा तस्कर हीराधार यादव की ग्राम हल्दीझरिया स्थित मकान तथा वाहन सहित कुल, 1,38,82,134/- (एक करोड़ अड़तीस लाख ब्यासी हजार एक सौ चौतीस) रुपए की संपत्ति का किया गया था समपहरण
सख्त कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को स्पष्ट संदेश
जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, गांजा तस्करी रोकने पुलिस की यह कठोर कार्यवाही है, गांजा का व्यापार करने वाले तस्करों को स्पष्ट संदेश है कि, वे तस्करी छोड़ दे अन्यथा उनके द्वारा कमाई गई अवैध संपत्ति पर, इस प्रकार की कार्यवाही होती रहेगी।
लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/4 अक्टूबर 2025 :- जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आदतन अपराधी, चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जाम झोर निवासी कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की, गांजा तस्करी से अवैध रूप से कमाई गई, मकान, गाड़ी सहित 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को सक्षम अधिकारी व प्रशासक कोर्ट (SFEMA) के आदेश पर जप्त कर, फ्रिज कराया गया है।
इलाके का कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव आदतन गांजा तस्कर है, उसके खिलाफ वर्ष 2013 में भी चौकी कोतबा में 13 किलो ग्राम गांजा तस्करी के मामले में 20(B) एन डी पी एस के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।
बार-बार कार्रवाई के बाद भी बाज नहीं आ रहा था कुख्यात तस्कर
पुलिस की बार बार कार्यवाही के बाद भी, तस्कर रोहित यादव, गांजा तस्करी करना नहीं छोड़ रहा था, उसके द्वारा गांजा तस्करी को अपना व्यापार बना लिया गया था, गांजा तस्करी से, रोहित यादव के द्वारा अवैध रूप से, लाखों की संपत्ति अर्जित कर ली गई थी, जबकि उसके पुश्तैनी कार्य से उक्त संपत्ति अर्जित करना अप्रासंगिक लगता था।
अतः मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा स्वापक औषधि तथा मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 68 के परिपालन में कुख्यात तस्कर रोहित यादव को चिन्हित कर, उसके खिलाफ SAFEMA के तहत कार्यवाही के लिए जांच हेतु एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
लाखों का घर, कार, चार मोटरसाइकिल और स्कूटी जप्त और फ्रिज
रोहित यादव के खिलाफ उसकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के सनपहरण हेतु एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के द्वारा जांच कर रिपोर्ट सक्षम अधिकारी एवं प्रशासक (SA FEMA) कोर्ट मुंबई को प्रेषित किया गया था। जहां तस्कर रोहित यादव को दो बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, परंतु वह SAFEMA कोर्ट में अपना पक्ष रखने में असमर्थ रहा। जिस पर SAFEMA कोर्ट के द्वारा अभियुक्त रोहित यादव के मकान, 01स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटर साइकल व 01 स्कूटी सहित कुल 50 लाख 64 हजार, 653 रुपए कीमत की संपत्ति को,68(f)(1)NDPS act 1985 के तहत जप्ती/फ्रीजिंग हेतु अंतरिम आदेश जारी किया गया है।
-----------


