ख़ुद पिता ने अपने दो वर्ष के बेटे को जमीन पर पटक कर उतार दिया मौत के घाट, पहले बच्चे को घसीटता रहा फिर ज़मीन पर ऐसे पटका की उड़ गए प्राण पखेरु
ख़ुद पिता ने अपने दो वर्ष के बेटे को जमीन पर पटक कर उतार दिया मौत के घाट, पहले बच्चे को घसीटता रहा फिर ज़मीन पर ऐसे पटका की उड़ गए प्राण पखेरु, दो वर्ष से पति के शराब की आदत और मारपीट से तंग आकर मायके में रहती है पत्नी
ख़ुद पिता ने अपने दो वर्ष के बेटे को जमीन पर पटक कर उतार दिया मौत के घाट
पहले बच्चे को घसीटता रहा फिर ज़मीन पर ऐसे पटका की उड़ गए प्राण पखेरु
दो वर्ष से पति के शराब की आदत और मारपीट से तंग आकर मायके में रहती है पत्नी
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़/17 सितंबर. अंबिकापुर संभाग मुख्यालय के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 सितंबर को निर्दयी पिता ने खुद अपने 2 वर्ष के मासूम बेटे को निर्दयता पूर्वक पटक-पटक कर मार डाला।
निर्माता पूर्वक अपने ही अबोध बच्चे की हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता ने खुद पत्नी को फोन किया और कहा कि तुम्हारे बेटे को मार दिया हूं। पत्नी पिछले 2 वर्ष से पति के मारपीट से तंग आकर मायके में रह रही है। बच्चा भी मां के साथ था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही पिता यह कहकर लाया था कि मैं अपने बेटे के बिना नहीं रह पाऊंगा। और अपने लाने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी शराबी प्रवृत्ति का है। मामले में दरिमा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी नहीं आई, तो बच्चे को साथ ले आया और घटना को दिया अंजाम
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी निवासी जुगलाल सिंह 26 वर्ष की शादी वर्ष 2022 में मैनपाट के रोपाखार निवासी विनीता सिंह से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम हर्षित था। शादी के बाद से जुगलाल आए दिन शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट व विवाद करता था। पति की हरकतों से तंग आकर विनीता पिछले 2 वर्ष से अपने बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व जुगलाल ससुराल गया और पत्नी को साथ चलनेे कहा। इस पर पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जुगलाल ने पत्नी से कहा कि मैं बेटे के बिना नहीं रह पाऊंगा, कमसे कम उसे साथ जाने दो। जिसके जिसके बाद पति की बात पर भरोसा कर पत्नी ने बेटे को उसके साथ भेज दिया था।
घटना वाले दिन 16 सितंबर को आरोपी ने पहले तो अपने अबोध बच्चे को जमीन पर घसीटा और फिर जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे के प्राण पखेरू उड़ गए।
---------


