नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात जशपुर के दरबारी टोली का रहने वाला है आरोपी शिक्षक गिरधारी राम राम यादव

नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात जशपुर के दरबारी टोली का रहने वाला है आरोपी शिक्षक गिरधारी राम राम यादव जिला मुख्यालय जशपुर के एक स्कूल में पढ़ती है छात्रा, शिक्षक ने पीड़िता को अपने घर में रखकर वारदात को दिया अंजाम

नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात  जशपुर के दरबारी टोली का रहने वाला है आरोपी शिक्षक गिरधारी राम राम यादव

नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात

जशपुर के दरबारी टोली का रहने वाला है आरोपी शिक्षक गिरधारी राम राम यादव

जिला मुख्यालय जशपुर के एक स्कूल में पढ़ती है छात्रा, शिक्षक ने पीड़िता को अपने घर में रखकर वारदात को दिया अंजाम 

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 14 नवंबर 2025 :- जशपुर के एक शासकीय स्कूल के शिक्षक के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग स्कूली से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट आने पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि आरोपी शिक्षक फरार है।     

           दरबारीटोली जशपुर निवासी गिरधारी राम यादव के  विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 312/2025 बी.एन.एस. की धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 दर्ज कर लिया गया है।

          घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
                ➡️मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने कहा है कि, आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जायेगा।