नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी अशोक यादव झारखंड से गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनो के किया सुपूर्द

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी अशोक यादव झारखंड से गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनो के किया सुपूर्द

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी अशोक यादव झारखंड से गिरफ्तार  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनो के किया सुपूर्द

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी अशोक यादव झारखंड से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनो के किया सुपूर्द

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 दिसंबर 2025 / जशपुर पुलिस ने परिजनो की सूचना के चंद घंटों में लापता हुई नाबालिग किशोरी को झारखंड से ढूंढ लाई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण करा कर, परिजनों के सुपुर्द करते हुए, आरोपी युवक अशोक यादव, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
                      घटना के संबध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 15 दिसंबर की सुबह घर से गायब हुई। उनके परिजनों के द्वारा आसपास, पड़ोसियों, सहेलियों, रिश्तेदारों में पता साजी किया गया, पर कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी को संदेह है कि उसकी बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है 
            मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना दुलदुला में प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर जांच पतासाजी में लिया गया था।
                 गुम नाबालिग बालिका की पातासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना व परिजनों के सहयोग से पता चला कि बालिका, जिला सिमडेगा झारखंड क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में आरोपी अशोक यादव के साथ उसके घर में है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल झारखंड भेजी गई, जहां पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी अशोक यादव उम्र 21 वर्ष के घर से, गुम नाबालिग बालिका को, दस्तयाब किया गया व आरोपी अशोक यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
                     नाबालिग बालिका के कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी अशोक यादव के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87, 64 -2 ड़, 65 -1, व 4, 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ा गया है।
---------------------------------------------------------------------