अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

हत्या के आरोप में दो नाबालिग और एक 19 साल का युवक गिरफ्तार, अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में की गई थी बेदम पिटाई 

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
हत्या के आरोप में दो नाबालिग और एक 19 साल का युवक गिरफ्तार,


अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप में की गई थी बेदम पिटाई 

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज नेटवर्क. जिले के थाना सन्ना में एक सप्ताह पूर्व हुए एक अज्ञात युवक की अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए जशपुर पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों के साथ एक १९ वर्ष के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। १९ वर्ष के एक आरोपी जीवन धर यादव उम्र 19 वर्ष के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
            घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ६ जून को गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे। सूचना पर सन्ना पुलिस के द्वारा तत्कालए संबंधित गांव में रवाना होकर देखा तो पाया एकि एक अज्ञात  व्यक्ति का शव गांव के पास में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर, पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा करए डॉक्टर से शव का पोस्ट मार्डम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण, शरीर में लगी चोट के कारण हत्यात्मक बताने पर, थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 103-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, किया गया अंतिम संस्कार         
पुलिस के द्वारा अज्ञात मृतक के संबंध में भी पतासाजी का प्रयास किया जा रहा था, किन्तु मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर, पुलिस के द्वारा अज्ञात मृतक का विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया है।
     पुलिस के द्वारा मामले में लगातार जांच की जा रही थी व आसपास के व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही थी, कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना दिनांक को घटना स्थल से संबंधित ग्राम के जीवनधर राम व दो नाबालिग बालकों का उक्त अज्ञात मृतक से विवाद हुआ था। अत:पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना व अपने संदेह के आधार पर जब उक्त दिशा में जांच की गई, तो मालूम चला कि गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक जीवनधर राम व दो विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा, अज्ञात मृतक से मारपीट की गई थी। पुलिस ने जब तीनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उनके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, घटना दिनांक  को आरोपी जीवनधर राम, व दो विधि से संघर्षरत बालक तथा एक नाबालिग लडक़ी, शाम करीबन ७ बजे, एक नदी  में मछली पकड़ रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति आया, जिसकी उम्र करीबन 30 से 32 वर्ष के लगभग रही होगी। उसके द्वारा नाबालिग लडक़ी से छेड़ छाड़ करते हुए, उसे जमीन में पटक दिया गया था, जिसे देख तीनों संदेहियों ने मिलकर के द्वारा पहले तो मृतक के साथ जमकर लाठी डंडे से मारपीट की गई फिर मृतक के हाथ पैर को बांधकर घसीटते हुए, ले जाकर गांव में छोड़ दिया गया था। जिसके बाद कुछ देर में अज्ञात युवक की मौत हो गई थी।
                      पुलिस के द्वारा आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा व रस्सी को जप्त करते हुए, अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी जीवनधर राम उम्र 19 वर्ष को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
वर्सन
थाना सन्ना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए, दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
------------------------------------------------------------------