*चोरी की मोटरसाइकिलों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश* *चोरी की 24 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद* *जशपुर जिले से चोरी की बाइक खरीदने वाले दो गिरफ्तार*
*चोरी की मोटरसाइकिलों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश* *चोरी की 24 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद* *जशपुर जिले से चोरी की बाइक खरीदने वाले दो गिरफ्तार*
*चोरी की मोटरसाइकिलों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश*
*चोरी की 24 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद*
*जशपुर जिले से चोरी की बाइक खरीदने वाले दो गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 25 फरवरी 2026 : कुनकुरी में चोरी की मोटरसाइकिलों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। दुर्ग पुलिस ने कुनकुरी पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए, कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि दुर्ग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनकुरी इलाके में एक व्यक्ति बेहद सस्ते दामों पर चोरी की बाइक बेच रहा है। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की टीम कुनकुरी पहुंची।वहीं SSP डॉ० लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में ASP राकेश कुमार पाटनवार व sdop विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में दुर्ग और कुनकुरी पुलिस टीम ने घर-घर दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से होंडा साइन, स्प्लेंडर, स्कूटी समेत कुल 24 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोप है कि आरोपी आधार कार्ड लेकर कागजात बनवाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे भी वसूलते थे।
मास्टरमाइंड बप्पा राव को लेकर आई थी दुर्ग पुलिस
इस मामले में मुख्य मास्टर माइंड आरोपी बप्पा राव को दुर्ग पुलिस अपने साथ लेकर आई थी, वहीं कुनकुरी से दो अन्य खरीददार आरोपी सेवक राम प्रजापति उर्फ रवि राम, दूसरा मनोज राम पंडरीपानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये यहां के दोनों खरीददार आरोपी गाड़ी बेचने ग्राहक ढूंढते थे। बरामद सभी वाहनों के साथ दोनों आरोपियों को भी आगे की कार्रवाई के लिए भिलाई रवाना किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह एक संगठित चोरी गिरोह का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसके तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब नेटवर्क, खरीदारों और वाहनों के असली मालिकों की पहचान में जुटी है।
जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सस्ते दामों में मिलने वाले संदिग्ध वाहनों से बचें और किसी भी शंका की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में आगे और खुलासों की उम्मीद है।


