पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक पिकअप इमारती लकड़ी जप्त
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक पिकअप इमारती लकड़ी जप्त पिकअप में लोड कर तिरपाल ढककर लावारिस हालत में मिली लकड़ी
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक पिकअप इमारती लकड़ी जप्त
पिकअप में लोड कर तिरपाल ढककर लावारिस हालत में मिली लकड़ी
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 13 जनवरी 2026 :- जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की टीम ने पंगसुवा झक्करपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग गश्त के दौरान एक लावारिस पिकअप वाहन से शीशम की इमारती लकड़ी जब्त करने की कार्रवाई की है।
बीते दिन ग्राम झक्करपुर के आसपास पुलिस व वन विभाग की गश्त के दौरान टीम को पिकअप वाहन प्लास्टिक से ढका हुआ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला।
छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई
जब वाहन की जांच की गई तो उसमें लकड़ी लोड पाई गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लकड़ी के शीशम की इमारती लकड़ी होने की जानकारी मिली। इसके बाद पिकअप वाहन सहित उसमें भरी 07 नग लकड़ी को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना लाया गया।
इस संबंध में पत्थलगाँव के एसडीओ फॉरेस्ट केएस. कंवर ने बताया कि जब्त लकड़ी की मात्रा लगभग 3 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल वाहन और अवैध लकड़ी का मालिक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


