पहले कट्टे की नोक पर की थी लूट, इस बार गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया

पहले कट्टे की नोक पर की थी लूट, इस बार गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया लूट करने में 7 साल का सजा काट चुका आरोपी अरूण नायडू का अपराध से रहा है पुराना नाता  बोलेरो वाहन से ओडिशा से गांजा लेकर जशपुर आ रहा था, दमेरा घाट में चढ़ा पुलिस के हत्थे

पहले कट्टे की नोक पर की थी लूट, इस बार गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उससे बरामद पैकेटों में भरा गांजा

पहले कट्टे की नोक पर की थी लूट, इस बार गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया
लूट करने में 7 साल का सजा काट चुका आरोपी अरूण नायडू का अपराध से रहा है पुराना नाता 
बोलेरो वाहन से ओडिशा से गांजा लेकर जशपुर आ रहा था, दमेरा घाट में चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरोपी के कब्जे से ७५ हजार रुपए मूल्य का 5 किलो 93 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो जप्त

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, जशपुर के पनचक्की-दमेरा शार्टकट मार्ग पर बोलेरा वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए, एक आरोपी के कब्जे से ७५ हजार रुपए मूल्य का 5 किलो 93 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो जप्त करते हुए आरोपी अरूण नायडू के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20-बी, एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
                   ज्ञात हो कि, ऑपरेशन आघात के नाम से जशपुर पुलिस जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए, जनवरी 2025 से अब तक कुल 18 प्रकरणों 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76 लाख, ५६ हजार, एक सौ सत्तर रुपए मूल्य का 576 किलो गांजा एवं अन्य नशीली चीजें जप्त की गई है। नशे के सौदागरों से तस्करी में प्रयुक्त 5 चारपहिया वाहन एवं 6 मोटर सायकलें जिनकी कीमत 23 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई भी जप्त की गई हैं।
पुख्ता सूचना पर धरा गया आरोपी                 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि, १ जुलाई को मुखबिर से एसएसपी शशि मोहन सिंह को सूचना मिली कि जशपुरनगर का पुराना बदमाश अरूण कुमार नायडू अपने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 13 यू 1260 से ओडिशा से गांजा लेकर दमेरा के शार्टकट रास्ता में जशपुरनगर की ओर आने वाला है। इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली से सउनि विपिन किशोर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घेराबंदी कार्यवाही हेतु दमेरा की ओर रवाना किया गया। 
                    पुलिस टीम को कुछ देर इंतजार करने के बाद दमेरा में चरईडांड के रास्ते से संबंधित बोलेरो आता दिखा, इसके चालक को रोककर उसका नाम पूछने पर अपना नाम अरूण कुमार नायडू बताया, इससे गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने के बाद उसके वाहन के पीछले सीट की तलाशी लेने पर 5 अलग-अलग प्लास्टिक के पन्नी में छिपाकर रखा कुल 5 किलो 93 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 75 हजार रुपए का मिलने पर जप्त करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओडिशा के सबडेगा के पास से रिसीव करना और उसे खपाने के लिए जशपुरनगर लाना स्वीकार किया। 
                 पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अरूण नायडू इससे पूर्व 17 नवम्बर 2002 को अपने साथियों के साथ मिलकर देशी कट्टे की नोक पर जीप पर जा रहे कारोबारी से मारपीट करते हुए कुल ४२ हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामले के आरोपी अरुण नायडू को 7 वर्ष की सश्रम सजा सुनाई गई थी।
वर्सन                              
आपरेशन आघातश् के तहत् जशपुर पुलिस ने आरोपी आरोपी अरूण नायडू से 5 किलो 93 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जशपुर पुलिस इंड टू इंड जांच कर रही है, इस प्रकरण में जो भी आरोपी सम्मिलित होगें उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।
------------------------------------------------------------------