महीनों से फरार आरोपी नागेंद्र को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस महिला को धोखे में रखकर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में त्वरित कार्रवाई

महीनों से फरार आरोपी नागेंद्र को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस महिला को धोखे में रखकर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में त्वरित कार्रवाई जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के तौर पर काम करती है पीडि़ता

महीनों से फरार आरोपी नागेंद्र को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस  महिला को धोखे में रखकर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में त्वरित कार्रवाई


महीनों से फरार आरोपी नागेंद्र को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस

महिला को धोखे में रखकर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में त्वरित कार्रवाई

जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के तौर पर काम करती है पीडि़ता

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 दिसंबर 20225. पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 376 व बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जशपुर पुलिस महीनों से फरार आरोपी नागेंद्र को रांची से ढूंढ लाई और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
                   जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व से था शादी-शुदा था, फिर भी महिला को धोखे में रख कर, शादी करने का वादा कर, शारीरिक शोषण कर रहा था।
                  घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर २०25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 35 वर्षीय युवती ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वह जशपुर जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के तौर पर काम करती है। वर्ष 2023 में प्रार्थिया की दीदी, जो कि एक शेप शॉप नामक प्राइवेट कंपनी में जुड़ी थी, जिसके प्रोडक्ट को बेचने पर कमीशन मिलता था, के द्वारा प्रार्थिया को भी उक्त कंपनी में जुडऩे हेतु बोला गया, परंतु प्रार्थिया के द्वारा नौकरी के दौरान समय नहीं मिलने की बात कही गई, जिस पर प्रार्थिया की दीदी के द्वारा फोन के माध्यम प्रार्थिया का, आरोपी नागेंद्र उरांव, जो कि उक्त कथित सेप शॉप कंपनी में डायमंड रैंक पर काम करता था, से बातचीत करा दिया गया, जिसके द्वारा सेप शॉप कंपनी में जुडऩे पर प्रोडक्ट बेचने में मदद की बात कही गई। इस प्रकार प्रार्थिया आरोपी नागेंद्र उरांव के संपर्क में आई। 

पीडि़ता को जब तक आरोपी की असलियत का पता चला तब तक हो चुकी थी देर

तब से आरोपी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने के नाम से प्रार्थिया के पास आता जाता रहता था। इसी दौरान माह सितंबर 2023 में आरोपी नागेंद्र उरांव, प्रार्थिया के घर आया था व रात्रि को वहीं रुका था। प्रार्थिया एक अलग कमरे में सो रही थी, कि तभी आरोपी नागेन्द उरांव, उसके कमरे में आया और प्रार्थिया से प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, झांसे में लेते हुए उसके साथ अनाचार किया। तब से लेकर समय समय पर आरोपी, प्रार्थिया के साथ शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण करता रहता था। इस दौरान प्रार्थिया दो बार गर्भवती भी हो गई थी, परन्तु नागेंद उरांव ने उसका गर्भपात करा दिया। इसी दौरान प्रार्थिया को पता चला कि आरोपी नागेन्द उरांव, पूर्व से शादी शुदा था और उसके बच्चे भी हैं।
                प्रार्थिया के द्वारा अब शादी हेतु बोलने पर आरोपी नागेन्द्र शादी करने से इंकार कर रहा है, और प्रार्थिया को छोडक़र झारखंड राज्य अपने गांव चला गया है।

वर्सन
जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार के फरार आरोपी को रांची झारखंड से हिरासत में लेकर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
------------------------------------------------------------