दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार झारखंड और जशपुर वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही
दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार झारखंड और जशपुर वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही
दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने के नाम पर होती है पैंगोलिन के खाल की तस्करी
झारखंड और जशपुर वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 13 फरवरी 2026 : वनमंडल जशपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड के वनप्रमंडल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन के शल्क की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम रनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर निवासी आरोपी को पैंगोलिन शल्क के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से शल्क बरामद किए गए हैं।
दुर्लभ और संरक्षित वन्य जीव है पैंगोलिन
पैंगोलिन एक दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में आने वाले वन्यजीवों के शिकार, व्यापार और अवैध परिवहन पर कठोर दंड का प्रावधान है।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय को दें।


