कुंए में तैरती मिली 22 वर्ष के युवक की लाश बच्चे और ड्रायवर के साथ गया था मैनपाट पिकनिक मनाने बच्चा और ड्रायवर तो घर लौट आए थे पर मृतक दो दिनो से था लापता
कुंए में तैरती मिली 22 वर्ष के युवक की लाश बच्चे और ड्रायवर के साथ गया था मैनपाट पिकनिक मनाने बच्चा और ड्रायवर तो घर लौट आए थे पर मृतक दो दिनो से था लापता
कुंए में तैरती मिली 22 वर्ष के युवक की लाश
बच्चे और ड्रायवर के साथ गया था मैनपाट पिकनिक मनाने
बच्चा और ड्रायवर तो घर लौट आए थे पर मृतक दो दिनो से था लापता
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 नवंबर 2025 :- जशपुर के पड़ोसी जिले सरगुजा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कुएं में एक युवक की लाश मिलने से हडक़ंप मचा हुआ है, युवक दो दिनों से लापता थी और अब उसका शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला है। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी क अनुसार, मृत पाए गए युवक के सिर में चोट के गहरे निशान मिले हैं। मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह 22 वर्ष के रूप में हुई है। हरेंद्र सिंह दरिमा थाना क्षेत्र के कुम्हरता का रहने वाला था, वह दो दिनों से लापता था, अब उसकी लाश कुएं में तैरती हुई मिली है।
जानकारी के मुताबिक़, हरेंद्र सिंह रविवार को बच्चे और ड्राइवर के साथ चार पहिया वाहन से पिकनिक मनाने मैनपाट गया था। ड्राइवर और बच्चे पिकनिक मनाने के बाद उसी दिन शाम में घर लौट आए, लेकिन हरेंद्र सिंह वापस नहीं आया, उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाया। आसपास उसे ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं चला।
मंगलवार की शाम एक कुएं में हरेंद्र सिंह का शव तैरता मिला। हरेंद्र सिंह का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। पुलिस को युवक के सिर में टांगी से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, उसकी हत्या कर शव को कुए में फेंका गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
--------------------------------------------------------------------


