प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा जेल,

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा जेल, मूल रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला आरोपी सूरज वर्मा कांसाबेल में रहकर चलाता है ढाबा

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा जेल,
प्रतिबंधित नशीला टेबलेट के साथ पकड़ा गया आरोपी

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुख्य रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला आरोपी सूरज वर्मा कांसाबेल में रहकर चलाता है ढाबा

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबार से पुख़्ता सूचना मिली थी कि आरोपी सूरज वर्मा, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिडोरा में रहता है, जो कि अपने पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS को रखा है व कांसाबेल चर्च रोड में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है, जिस कांसाबेल पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के साथ, मुखबिर के बताए स्थान पर जा कर, कांसाबेल चर्च रोड के पास स्थित एक शो रूम के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्ति को घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी पिस्का मोड़, बैंक कालोनी, थाना सुखदेवनगर , रांची, झारखंड हाल मुकाम ग्राम चिडोरा, थाना कांसाबेल,जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया, जहां वह एक ढाबे का संचालन करता है।

      पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध आरोपी सूरज वर्मा की तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे एक नीले रंग की प्लास्टिक के झोले में एक डब्बे के अंदर पैक कुल 30 पत्ता, प्रत्येक पत्ते में 8- 8 कैप्सूल, इस प्रकार कुल 240 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जप्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत प्रति कैप्सूल 79.20 रु के हिसाब से कुल 19008 रुपए है।