जिले के धान मंडियों में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों-कोचियों पर आई शामत कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एक ही रात की छापामार कार्रवाई में 2220 बोरी धान जब्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश
जिले के धान मंडियों में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों-कोचियों पर आई शामत कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एक ही रात की छापामार कार्रवाई में 2220 बोरी धान जब्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश
जिले के धान मंडियों में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों-कोचियों पर आई शामत
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
एक ही रात की छापामार कार्रवाई में 2220 बोरी धान जब्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 नवम्बर 2025 :- जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को भी जिले भर में राजस्व खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 2220 बोरी धान जब्त किया गया है। सभी मामलों में विधिसम्मत कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।
पत्थलगांव में खरीदी केन्द्रों में खपाने रखा गया 1400 बोरी धान जब्त
बीती रात पत्थलगांव में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की, टीम ने पत्थलगांव के काडरो एवं मुड़ाबाहला के आसपास के सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि पुराने धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने की मंशा से छिपा कर रखा गया था। मौके पर लगभग 1400 बोरी धान जब्त कर राजस्व विभाग को सुपुर्द किया गया है।
लोदाम बैरियर में फिर पकड़ा गया पकड़ा 700 बोरी धान से भरा ट्रक
झारखंड की सीमा पर साईटांगरटोली बैरियर लोदाम में जशपुर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर एवं उडऩदस्ता टीम द्वारा ट्रक क्रमांक एपी 16 टीजे 0799 को रोककर जांच की गई। ट्रक में लगभग 700 बोरी धान लोड था। वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर वाहन एवं धान को तत्काल जप्त करते हुए लोदाम थाना के सुपुर्द किया गया। फूड इंस्पेक्टर को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बिना वैध दस्तावेज के परिवहन कर रहे 120 बोरी धान जप्त
इसी दौरान साईटांगरटोली बैरियर लोदाम में ही संयुक्त टीम द्वारा एक अन्य वाहन क्रमांक जेएच 01 ईडब्लू 9268 को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने धान गुमला से जशपुर की ओर ले जाने की जानकारी दी, परंतु उसके पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे। वाहन में लदे लगभग 120 बोरी धान सहित वाहन को जब्त कर लोदाम थाना में सुपुर्द किया गया। फूड इंस्पेक्टर को प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर की चेतावनी - अवैध धान परिवहन भंडारण वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर व्यास ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे अपना धान केवल अधिकृत समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्रों में ही विक्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
------------------------------------------------------------------


