सरकारी स्कूल की महिला कर्मचारी और शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला, जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के बिमड़ा हायर सेकंडरी स्कूल का प्राचार्य सुधीर कुमार बरला गिरफ्तार
सरकारी स्कूल की महिला कर्मचारी और शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ व यौन उत्पीडऩ का गंभीर मामला, जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के बिमड़ा हायर सेकंडरी स्कूल का प्राचार्य सुधीर कुमार बरला गिरफ्तार डीईओ जशपुर ने कहा विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को भेजा गया अनुशंसा पत्र
सरकारी स्कूल की महिला कर्मचारी और शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ व यौन उत्पीडऩ का गंभीर मामला
जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के बिमड़ा हायर सेकंडरी स्कूल का प्राचार्य सुधीर कुमार बरला गिरफ्तार
डीईओ जशपुर ने कहा विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को भेजा गया अनुशंसा पत्र
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के बिमड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार बरला पर स्कूल की महिला कर्मचारी और महिला व्याख्याता के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीडऩ का गंभीर आरोप लगा है।
जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सुधीर कुमार बरला 52 वर्ष प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। स्कूल की महिला कर्मचारियों की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 75 व 79 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत के अनुसार घटना 15 अगस्त को विद्यालय की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर चले गए तब महिला कर्मचारी प्राचार्य के कक्ष का दरवाजा बंद करने पहुंची। उसी समय प्राचार्य ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर धमकी दी।
जब पानी सिर से ऊपर गया तक सामने आया मामला
इसी तरह पूर्व में 14 नवंबर, बाल दिवस पर विद्यालय की एक महिला व्याख्याता ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने उनसे अशोभनीय बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके साथ ही प्राचार्य पर महिला शिक्षिकाओं को किसे किस करूं, किसे विस करूं, आई लव यू समेत कई आपत्तिजनक कमेंट पास करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी। पीडि़ताओं ने बताया कि लोकलाज व भय के कारण उन्होंने घटनाओं को लंबे समय तक छुपाए रखा, लेकिन लगातार मानसिक पीड़ा झेलने के बाद विद्यालय स्टाफ की मीटिंग में मामला रखा और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
वर्सन
प्राचार्य की हरकत अनुचित एवं बेहद गंभीर है। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
प्रमोद भटनागर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर।
---------------------------------------------------------


