लोदाम बैरियर में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू , पिकअप जप्त

लोदाम बैरियर में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू , पिकअप जप्त चाईबासा झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था अवैध रूप से तंबाखू

लोदाम बैरियर में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू , पिकअप जप्त

 लोदाम बैरियर में पुलिस ने फिर पकड़ा 100 बोरी अवैध तुंबाखू , पिकअप जप्त

चाईबासा झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था अवैध रूप से तंबाखू

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 दिसंबर 2025. नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है, कुछ दिनों पूर्व ही लोदाम में तीन ट्रकों से 400 बोरी से अधिक अवैध तंबाखू को जप्त कर चुकी है।

       जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को लोदाम क्षेत्र से, 100 बोरी अवैध तंबाकू के साथ एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता मिली है।

     ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.12.25 को  थाना लोदाम पुलिस के द्वारा, लोदाम स्थित मंडी बैरियर के पास नेशनल हाइवे 43 पर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092

 झारखंड की ओर से आता दिखाई देने पर , पुलिस के द्वारा उसे रोका गया, पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कच्ची तंबाखू से भरी हुई बोरी मिली, पिकअप चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता ,गौतम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सरनाटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उक्त माल को लाने के संबंध में पूछने पर, पिकअप चालक ने बताया कि वह चाईबासा झारखंड से माल लेकर जशपुर आ रहा था, उसके द्वारा दो रसीद दी गई, जिसमें माल भेजने वाले का पता m/s  न्यू प्रसाद ब्रदर्श चाईबासा लिखा हुआ था, व 100 बोरी तंबाखू की कीमत 01 लाख 11 हजार 360 रु दर्ज था, पुलिस के द्वारा पिकअप चालक से तंबाखू के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के बी एन एस एस की धारा 106 के तहत कार्यवाही करते हुए  100 बोरी तंबाखू सहित पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 को जप्त कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

      ➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ  जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, लोदाम क्षेत्र में एक पिकअप के साथ 100 बोरी अवैध तुंबाखू को जप्त किया गया है।