महिलाओं ने अवैध महुआ शराब और नशाखोरी के खिलाफ शुरू किया बड़ा अभियान दबाव में आकर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई

महिलाओं ने अवैध महुआ शराब और नशाखोरी के खिलाफ शुरू किया बड़ा अभियान 

दबाव में आकर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/6 अक्टूबर 2025 :- अवैध महुआ शराब के बढ़ते कारोबार और नशाखोरी से त्रस्त कोतबा नगर की महिलाओं ने अब इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों से उठी शराबबंदी की यह गूंज अब नगरपंचायत  तक पहुंच चुकी है, और यहां भी महिलाएं एकजुट होकर अपने घरों और समाज को बचाने के लिए लामबंद हो गई हैं। 
       
दबाव में आकर कार्रवाई के लिए बाध्य हुई पुलिस और आबकारी विभाग
महिलाओं के तीव्र विरोध से दबाव में आई पुलिस और आबकारी विभाग ने, महिलाओं की सूचना पर सोमवार को कोतबा में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 6 अलग-अलग अवैध शराब बनाने वालों के घरों में दबिश दी। जिसमें 2 घरों से 350 किलो महुवा लाहन जब्त कर दोनों के खिलाफ 34(1)च अबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई है।