पति-पत्नी के दोहरे अंधे कत्ल का सरगुजा पुलिस ने किया खुलासा दम्पती को टंगिया से मारकर घर से 7 बकरियों को चुराकर ले गए हत्यारे खेती-किसानी के साथ बकरियां पालता था मृतक दम्पती, कोई बच्चे ना होने से रहते थे अकेले

पति-पत्नी के दोहरे अंधे कत्ल का सरगुजा पुलिस ने किया खुलासा
दम्पती को टंगिया से मारकर घर से 7 बकरियों को चुराकर ले गए हत्यारे
खेती-किसानी के साथ बकरियां पालता था मृतक दम्पती, कोई बच्चे ना होने से रहते थे अकेले

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर/ 25 अक्टूबर 2025 :- पड़ोसी जिले सरगुजा जिले में २३ अक्टूबर को मिले पति-पत्नी के रक्त रंजित लाश मिलने और दम्पती के अंधे कत्ल का आज सरगुजा पुलिस ने खुलास कर दिया है। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है। जहां 23 अक्टूबर को पति-पत्नी की लाश मिली थी, जिन्हें धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रिमा लकड़ा 52 वर्ष और उसकी पत्नी उर्मिला लकड़ा 50 साल के रूप में हुई थी।
                                      पुलिस की जांच और फिर दोहरे हत्या के आरोपियों के पकड़ में आने के बाद जो खुलासे हुए हैं, उसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी चाचा-भतीजा हैं, जो मृतक दम्पती के घर बकरी चोरी करने की नियत से आए थे और दोनो चोरों ने पहले तो घर में रहने वाले पति-पत्नी से रात में रुकने की अनुमति मांगी और रात को मौका देखकर दोनो पति पत्नी की कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर दोनो को मौत के घाट उतार दिया। दोनो की लाश खून से सनी हालत में घर से मिली थी। मृतक रिमा खेती किसानी का काम करता था और साथ ही बकरी भी पाला हुआ था। रीमा राम और उर्मिला के कोई संतान नहीं थे और दोनों अकेले रहते थे। पास ही रिमा के भाईयों का घर है।

पूर्व परिचित थे आरोपी और मृतक दम्पती       
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को ततकाल आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबुल किया। दोनो आरोपियों की पहचान दरिमा थाना के रहने वाले करीमन मझवार 42 वर्ष और जय श्याम 28 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी करीमन जय श्याम का चाचा है, करीमन ने अपने भतीजा जय श्याम से वाले परिचित रिमा लकड़ा के घर पर चोरी की बात कही। दोनो 22 अक्टूबर की रात तकरीबन 11:00 बजे रिमा लकड़ा के घर पर पहुंचे और बकरी चोरी के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारकर दोनो पति-पत्नी की हत्या कर दी। 
-------------------------------------------------------------------------