महिला को एनएच के किनारे की जमीन दिखाकर 45 लाख रुपए की ठगी भारतमाला सडक़ के अधिग्रहण में गई जमीन की करा दी रजिस्ट्री
महिला को एनएच के किनारे की जमीन दिखाकर 45 लाख रुपए की ठगी भारतमाला सडक़ के अधिग्रहण में गई जमीन की करा दी रजिस्ट्री जमीन अधिग्रहण में गई जमीन का मुआवजे के रूप में भी शासन से मिले 21 लाख रुपए भी हड़प लिए
महिला को एनएच के किनारे की जमीन दिखाकर 45 लाख रुपए की ठगी
भारतमाला सडक़ के अधिग्रहण में गई जमीन की करा दी रजिस्ट्री
जमीन अधिग्रहण में गई जमीन का मुआवजे के रूप में भी शासन से मिले 21 लाख रुपए भी हड़प लिए
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. जशपुर पुलिस ने भू माफियाओं पर बड़ा प्रहार करते हुए, महिला को एनएच ४३ सडक़ पर दूसरी जमीन दिखाकर प्रस्तावित भारतमाला सडक़ परियोजना में अधिग्रहित की गई जमीन की रजिस्ट्री कराकर, महिला से 45 लाख रु की ठगी करने वाले चार आरोपियों नीरज प्रजापति उम्र 39 वर्ष, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, दिलीप राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम खूंटीटोली और गोवर्धन यादव उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम सीरिमकेला थाना दुलदुला तथा घनश्याम यादव उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सीरिमकेला थाना दुलदुला, को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत माला प्रोजेक्ट से मुआवजे के रूप में मिले 21 लाख रुपए को भी ठगों ने डकार लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शिक्षक की विधवा से ऐसे ठग लिए 45 लाख रुपए
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को प्रार्थिया गोरेती मिंज पति स्व. अनिल मिंजए उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना नारायणपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिट्कवाइन में शिक्षक की नौकरी करते थे, जिनकी मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। जिसके बाद उसे विभाग के द्वारा 56 लाख रु मिला था, जिससे प्रार्थिया कुनकुरी में जमीन खरीदना चाहती थी। जमीन खरीदने हेतु इच्छा जताने पर नीरज प्रजापति के द्वारा अपने साथी खूंटी टोली थाना दुलदुला निवासी दिलीप राम के साथ मिलकर कुनकुरी के सलियाटोली बेमताटोली में नेशनल हाइवे 43 के किनारे पर एक जमीन को जिसका खसरा नंबर 345/1 है को दिखाया गया और बताया गया कि उक्त जमीन दिलीप राम की है, जमीन को देखकर प्रार्थिया के द्वारा उक्त जमीन में से 10 डिसमिल जमीन लेने की इच्छा जताने पर, 3 लाख रु प्रति डिसमिल के हिसाब से 30 लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से 1 लाख रुपए एडवांस के रूप में देकर प्रार्थिया के द्वारा नीरज प्रजापति की उपस्थिति में दिनांक 5 मई 23 को आरोपी दिलीप राम से स्टाम्प पेपर में लिखवाकर जमीन का एग्रीमेंट कराया गया था। उसके पश्चात आरोपी दिलीप राम के द्वारा बहन की शादी के नाम से प्रार्थिया से ढ़ाई लाख रुपए मांगने पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपी दिलीप राम को ढ़ाई लाख रुपए नगद दिया गया था। बाद में उक्त आरोपियों के द्वारा मिलकर 12 डिसमिल जमीन का रजिस्ट्री कराया गया। रजिस्ट्री के पश्चात प्रार्थिया के द्वारा आरोपी नीरज प्रजापति के बैंक खाते में 29 लाख रुपए की राशि को ट्रांसफर कर दिया गया। रजिस्ट्री के कुछ दिनों बाद जब प्रार्थिया के द्वारा नामांतरण हेतु पता करने पर पता चला कि आरोपियों के द्वारा छल पूर्वक खसरा नंबर 345/1 जमीन को दिखाकर, खसरा नंबर 345/12 की जमीन में से 12 डिसमिल जमीन को रजिस्ट्री करा दिया गया है, जबकि सौदा खसरा नंबर 345/1 जमीन का हुआ था, व जिसके संबंध में एग्रीमेंट भी हुआ था।
जो जमीन दिखाई थी उसे पहले की बेच चुके थे, जिस जमीन की रजिस्ट्र कराई वो अधिग्रहित की जा चुकी थी
प्रार्थिया के द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर पता करने पर पता चला कि, उसके द्वारा एग्रीमेंट कराए गए जमीन खसरा नंबर 345/1 को आरोपी दिलीप के द्वारा पूर्व में ही दुलदुला निवासी एक व्यक्ति को बिक्री कर चुका है व प्रार्थिया की जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है, वह 345/14 है, जो कि भारत माला प्रोजेक्ट में चली गई है। जिसका नामांतरण नहीं हो सकता है। इस प्रकार उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया से जमीन के संबंध में धोखाधड़ी कर उससे 36 लाख 50 हजार रु की ठगी की गई है। प्रार्थिया के द्वारा उक्त संबंध में बात करते हुए जब अपने दिए गए रुपए को वापस मांगने पर आरोपियों के द्वारा 12 लाख 60 हजार रु को वापस किया गया था। शेष रकम को वापस मांगने पर आरोपियों के द्वारा टाल मटोल की जा रही थी।
वर्सन
एक महिला से दूसरी जमीन दिखाकर अन्य जमीन की रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, इस प्रकार के भू माफियाओं का जशपुर की जनता के खिलाफ षडयंत्र बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी इस प्रकार के षड्यंत्र का शिकार होता है, तो पुलिस को जरूर सुचित करें।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
-----------------------------------------------------------------------


