Nh 43 में लुचकी घाट पर भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

Nh 43 में लुचकी घाट पर भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

Nh 43 में लुचकी घाट पर भीषण सड़क हादसा:  हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

Nh 43 में लुचकी घाट पर भीषण सड़क हादसा:

हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 30 जनवरी 2026 / शुक्रवार देर शामअम्बिकापुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से हुआ, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

          जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी तीन युवक अंबिकापुर से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे, जैसे ही उनकी बाइक लुचकी घाट के ऊपर पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवक हाइवा के पिछले पहिए में फंस गए और चालक उन्हें लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घसीटे जाने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

हादसे में घायल तीसरे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान आदित्य खाखा और अनिल तिर्की, दोनों निवासी सीतापुर, के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है।