*सरना मैदान में 2 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार* *स्कूटी में ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पिट्ठू बैग में रखे थे 200 नशीले इंजेक्शन*

*सरना मैदान में 2 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार*

*स्कूटी में ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पिट्ठू बैग में रखे थे 200 नशीले इंजेक्शन*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर 15 जून 2026 : अंबिकापुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 2 लाख रुपए कीमत के 200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरना मैदान में स्कूटी पर सवार होकर नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 14 जून की रात टीम गश्त पर थी। इस दौरान सरना मैदान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ के बाद उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में 100 रेक्सोजेसिक और 100 एविल इंजेक्शन बरामद हुए।

लुण्ड्रा का रहने वाला आरोपी, अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर चला रहा था कारोबार

आबकारी टीम ने आरोपी वाहिद अंसारी निवासी लुण्ड्रा, वर्तमान निवासी पटपरिया अंबिकापुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा था।

जब्त किए गए 200 नशीले इंजेक्शनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।