ब्रेकिंग न्यूज जिले के कुनकुरी में एटीएम उखाडक़र लूट की कोशिश विफल पुलिस की गश्ती दल के मौके पर पहुंचने से लुटेरे झारखंड नंबर की पिकअप से भागे
ब्रेकिंग न्यूज जिले के कुनकुरी में एटीएम उखाडक़र लूट की कोशिश विफल पुलिस की गश्ती दल के मौके पर पहुंचने से लुटेरे झारखंड नंबर की पिकअप से भागे सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों द्वारा ओडिशा रोड में छोड़ी गई पिकअप से मिले सुराग पर काम कर रही पुलिस की कई टीमें
ब्रेकिंग न्यूज
जिले के कुनकुरी में एटीएम उखाडक़र लूट की कोशिश विफल
पुलिस की गश्ती दल के मौके पर पहुंचने से लुटेरे झारखंड नंबर की पिकअप से भागे
सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों द्वारा ओडिशा रोड में छोड़ी गई पिकअप से मिले सुराग पर काम कर रही पुलिस की कई टीमें
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 जनवरी 2026 : जिले के कुनकुरी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एटीएम लूट की एक बड़ी घटना, पुलिस गश्ती दल की सक्रियता से टल गई। घटना स्थल की ओर पुलिस की गश्ती टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से लगभग उखड़ चुकी एटीएम मशीन को छोडक़र मौके से फरार हो गए, और तो और भागते भागते लुटेरों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, जिससे पुलिस वाहन का सामने का शीशा टूट गया और आरोपी भागने में कामयाब रहे। अब जशपुर पुलिस की कई टीमें, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों द्वारा ओडिशा रोड में छोड़ी गई पिकअप से मिले सुराग पर प्रोफेशनल तरीकों से अपराधियों तक पहुंचने पर काम कर रही है। यह पूरी घटना कुनकुरी पुलिस थाने के महज ५०० मीटर की दूरी पर हुई, जिससे आरोपियों के हौसले और नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसका नम्बर जेएच 07 ई 9167 है। आरोपियों द्वारा छोड़े गए वाहन एवं घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------


