करोड़ों की ठगी का खुलासा, जशपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को सक्ती और जांजगीर-चांपा से किया गिरफ्तार एक साल में रकम तीन गुना होने की लालच में आकर लोगों ने लगाई 6 करोड़ की रकम
करोड़ों की ठगी का खुलासा, जशपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को सक्ती और जांजगीर-चांपा से किया गिरफ्तार एक साल में रकम तीन गुना होने की लालच में आकर लोगों ने लगाई 6 करोड़ की रकम निवेशकों ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस में लिखाई रपट, पुलिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को दबोच लाई
करोड़ों की ठगी का खुलासा, जशपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को सक्ती और जांजगीर-चांपा से किया गिरफ्तार
एक साल में रकम तीन गुना होने की लालच में आकर लोगों ने लगाई 6 करोड़ की रकम
निवेशकों ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस में लिखाई रपट, पुलिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को दबोच लाई
लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर/19 अक्टूबर 2025 :- एक महिने में निवेश की गई रकम के तीन गुना होने का झांसा देकर जशपुर जिले में लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में लोगों की शिकायतों के सामने आने के बाद जशपुर पुलिस सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले से स्थानीय पुलिस की मदद से दो शातिर ठगों को धर दबोचा है। पुलिस जांच में और बड़ी ठगी और इस गोरखधंधे में कई अन्य लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 अक्टूबर 25 को थाना पत्थलगांव में इस ठगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया कि, क्षेत्र के लोगों से करोड़ों रुपए का कंपनी में निवेश कराया गया। व निवेश की रकम पर गारंटी के तौर पर फेडरल बैंक व इंडसइंड बैंक का चेक दिया गया था। प्रार्थी जागेश्वर लाल यादव के द्वारा ऑन लाइन व नगद मिलाकर 1 करोड़ 80 लाख रुपए, लक्ष्मण केशवानी के द्वारा 95 लाख रुपए, कमलेश यादव के द्वारा 10 लाख, भूषण पटेल के द्वारा 33 लाख रुपए, डॉ पीताम्बर साय निराला के द्वारा 25 लाख रुपए, राजेश देवांगन के द्वारा 15 लाख रुपए, इस प्रकार अन्य लोगों से भी रुपए लेकर कुल कुल 6 करोड़ रुपए की ठगी की गई है।
निवेशकों को दिया साल भर में रकम तीन गुना से अधिक करने का झांसा
पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि, ठगो के द्वारा निवेश के पश्चात, प्रति दिन निवेशित रकम का 1 प्रतिशत ब्याज के तौर पर देने का लालच दिया गया था। जिससे कि निवेशकों के निवेशित रकम साल भर में तीन गुणा से भी अधिक हो जाती। उदाहरण के तौर पर यदि एक निवेशक ए कंपनी में 10 हजार रुपए लगाता, तब उसे प्रति दिवस 100 रुपए मिलता व 365 दिन में उसे 36 हजार 500 रुपए की रकम प्राप्त होती, जो कि निवेशित रकम की तीन गुना से भी अधिक होती। मगर ठगो के द्वारा, निवेशकों से रकम लेकर शुरुआत के पांच माह में उन्हें 1 प्रतिशत ब्याज के रूप में, कुछ रकम वापस किया गया और बाद में रकम देना बंद कर दिया गया। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि कंपनी के द्वारा कोई अलग से रकम ब्याज के तौर पर नहीं दी जाती थी, बल्कि निवेशकों के रुपए को ही अन्य निवेशकों को ब्याज के तौर पर दिया जाता था। जब नए निवेशक जुडऩा बंद हो गए, तब कंपनी के द्वारा निवेशकों को ब्याज का रकम देना बंद कर दिया गया व निवेशकों की रकम को हड़प लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा उक्त ठगी का खुलासा करने हेतु, एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा जांच करते हुए मामले की तह तक जाकर, पुलिस अधीक्षक शक्ति अंकिता शर्मा व जिला जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे से संपर्क कर, जिला शक्ति व जांजगीर चांपा की पुलिस टीम के सहयोग से उक्त ठगी के दो आरोपियों हरिशरण देवांगन व संतोष कुमार साहू को हिरासत में लिया गया।
---------------------------------------------------------------


