*बॉर्डर में पकड़ा गया 10 करोड़ का पूरा एक ट्रक गांजा: पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाई थी 1941 किलो गांजे की खेप, कुख्यात सरगना लोकेश समेत 2 गिरफ्तार*
*बॉर्डर में पकड़ा गया 10 करोड़ का पूरा एक ट्रक गांजा: पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाई थी 1941 किलो गांजे की खेप, कुख्यात सरगना लोकेश समेत 2 गिरफ्तार*
*बॉर्डर में पकड़ा गया 10 करोड़ का पूरा एक ट्रक गांजा: पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाई थी 1941 किलो गांजे की खेप, कुख्यात सरगना लोकेश समेत 2 गिरफ्तार*
*5 महीने से फरार था मुख्य आरोपी लोकेश: पहले भी 6 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में आया था नाम, मोबाइल ट्रैकिंग से पुलिस तक पहुंची जानकारी*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क जशपुर 12 जून 2026 : बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने शुक्रवार तड़के छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित धनवार चेकपोस्ट परबड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 1941.110 किलो गांजा मिला है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सरगना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी लोकेश और मुजफ्फरनगर निवासी उसके साथी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक क्रमांक RJ 14 GU-9078 में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस को पहले से इसकी सूचना मिल चुकी थी। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे जैसे ही ट्रक धनवार चेकपोस्ट पार करने लगा, बसंतपुर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में बैठे लोकेश की पहचान होते ही पुलिस ने उसे और चालक आमिर को हिरासत में ले लिया।
ऊपर कोई पाउडर और नीचे बोरियों में छिपाकर रखा था गांजा
तलाशी में सामने आया कि ट्रक के निचले हिस्से में करीब 50 बोरियों में गांजा भरकर रखा गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे की बोरियों के ऊपर पाउडर से भरी बोरियां रखी गई थीं। जब बोरियों को हटाया गया तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर इसका वजन 1941.110 किलो निकला।
नशे की तस्करी को लेकर कुख्यात है लोकेश
पुलिस के मुताबिक, लोकेश वही आरोपी है जिसका नाम करीब 5 महीने पहले ओडिशा के बलांगीर से लाई जा रही 6 करोड़ रुपए मूल्य की गांजा खेप पकड़े जाने के मामले में सामने आया था। उस मामले के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। इसी आधार पर इस बार की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


