हॉस्टल में सांप काटने से तीसरी कक्षा के बच्चे की मौत पर शुरु हुई कार्रवाई दो सस्पेंड, एक को कारण बताओ नोटिस जारी
हॉस्टल में सांप काटने से तीसरी कक्षा के बच्चे की मौत पर शुरु हुई कार्रवाई दो सस्पेंड, एक को कारण बताओ नोटिस जारी
हॉस्टल में सांप काटने से तीसरी कक्षा के बच्चे की मौत पर शुरु हुई कार्रवाई
दो सस्पेंड, एक को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास बगिया के प्रभारी अधीक्षक ठाकुर दयाल सिंह और को भृत्य रामकुंवर सिदार को किया निलंबित
बगिया आश्रम छात्रावास की देखरेख में लापरवाही और छात्र के सर्प दंश की सूचना उच्च अधिकारियों को देरी से देने का मामला
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. 10 जुलाई 25/ जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने ठाकुर दयाल सिंह, शिक्षक (एल.बी.), प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) (मूल पदस्थापना- पूर्व माध्यमिक शाला, शब्दमुण्डा, विकास खण्ड-कांसाबेल) के द्वारा कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय के सर्प दंश की सूचना उच्चाधिकारियों को विलम्ब से दिया गया। परिसर की देख-रेख करने में लापरवाही बरती गई। नियमित रूप से परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई गई। छात्र के ईलाज में देरी की गई जिसके कारण छात्र का निधन हो गया।
कलेक्टर ने बगिया छात्रावास के भृत्य रामकुंवर सिदार को भी किया निलंबित
कलेक्टर रोहित व्यास ने रामकुंवर सिदार, नियमित भृत्य शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) के द्वारा आश्रम परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं की गई, जिसके कारण सांप के घुसने का पता नहीं चल पाया और संस्था में कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय का सर्प दंश से निधन हो गया।
कांसाबेल मंडल संयोजक फकीर राम यादव को कारण बताओ नोटिस थमाया
सर्पदंश से छात्रावास के बच्चे की मौत मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने फकीर राम यादव प्रभारी मण्डल संयोजक, विकास खण्ड-कांसाबेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है
पत्र में उल्लेख है कि ग्रीष्म ऋतु के पश्चात् दिनाँक 15.06.2025 से विभागीय छात्रावास/आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, फलस्वरूप छात्रावास-आश्रमों के आस-पास जहरीले जीव-जन्तु घुमते रहने की संभावना रहती है। अनुसूचित जनजाति आश्रम, बगिया का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें आश्रम की खिड़कियों का कांच टूटा हुआ पाया गया। आश्रम परिसर के बाउण्ड्री के किनारे लंबी घांस एवं झाड़ी पायी गई, जिसकी नियमित कटाई-छंटाई नहीं होना पाया गया है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आश्रम में निवासरत समस्त छात्रों के बिस्तरों के नीचे साफ-सफाई 03-04 दिनों से नहीं की गई। अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया की नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण दिनाँक 08.07.2025 को आश्रम में निवासरत कक्षा तीसरी के विद्यार्थी अमृत साय को सांप के काटने से मृत्यु हो गई, जिसकी सूचना आपके द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं दी गई।


