अवैध अफीम खेती पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख प्रदेश के सभी कलेक्टर को अपने जिले में 15 दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश

अवैध अफीम खेती पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख

प्रदेश के सभी कलेक्टर को अपने जिले में 15 दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश

लोक सीजी न्यूज / रायपुर | 12 मार्च 2026

प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में शामिल पाए जाने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर सर्वे कराने, जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जिले में अफीम की खेती नहीं किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।