संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सिंगीबहार के समीप निर्माणधीन पुल के नीचे मिली लाश, कहा गया बाइक दुर्घटना में हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

सिंगीबहार के समीप निर्माणधीन पुल के नीचे मिली लाश, कहा गया बाइक दुर्घटना में हुई मौत

लोक सीजी न्यूज / जशपुर (छत्तीसगढ़), 29 मार्च 2026 : जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साको गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनिल मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की रात करीब 7:30 बजे साको निवासी दीपक पैंकरा, अनिल मांझी को मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। अगले दिन सुबह अनिल मांझी का शव दीपावली क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पाया गया।

परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल की स्थिति और मृतक के साथ मौजूद लोगों के व्यवहार से यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका कहना है कि मृतक के साथ गए दीपक पैंकरा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और अलग-अलग बयान देकर मामले को भ्रमित करने की कोशिश की।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने शव को बोरी और लोहे की चादर में ढक दिया था तथा बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। साथ ही, संबंधित लोगों को समय पर सूचना नहीं देने और तथ्यों को छिपाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

परिजनों ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुलाया गया, लेकिन किसी को भी सही जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा, आरोपी द्वारा सुबह अपने परिचित को फोन कर गाड़ी खराब होने की बात कहकर बुलाने की बात भी सामने आई है, जिससे संदेह और गहरा गया है।